Archive Notice: This article was originally published on 29 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

वीरवार रात्रि अंगूरी देवी ने अपने पति के बाहर जाने के बाद प्रेमी लेखचंद को घर बुला लिया। इस बात की भनक उसके बेटे राजकुमार को लगी तो दोनों को कमरे में साथ देखकर वह आपा खो बैठा और उसने दोनों को चुन्नी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।मृतकों की पहचान सिकंदरपुर थेहड़ निवासी 50 वर्षीय अंगूरी देवी और 52 वर्षीय लेखचंद के रूप में हुई है।

शव को पिकअप में लेकर थाने पहुंचा

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजकुमार स्वयं दोनों शवों को पिकअप में लेकर थाने पहुंच गया। राजकुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में चल रही चर्चा, सामाजिक ताने व बदनामी से वह काफी परेशान रहने लग गया था। वीरवार रात दोनों को एक साथ देखकर उसे और कुछ नहीं सुझा। जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...