Archive Notice: This article was originally published on 19 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रात को खाना खाकर सोए हुए थे

जानकारी के लिए बता दे कि महिला के पति का कहना है कि वह रात को खाना खाकर सोए हुए थे। वह सुबह घर पर नहीं मिली। इस बारे में महिला के परिजनों से बात की, तो बोले कि उनको पता नहीं है और न ही उनके पास आई है। अभी उसके पास फोन भी नहीं था।

दो माह पहले भतीजा बनकर आया था एक युवक

ऐसे में महिला के पति ने एक संदिग्ध युवक पर शक जताया है। आरोप है कि उक्त युवक करीब दो माह पहले किसी काम से उनके घर आया था और खुद को उसका भतीजा बताने लगा। उससे उसकी पत्नी की फोन पर कभी-कभार बात होती थी। शक है कि कहीं यहीं युवक उसकी पत्नी को कहीं ले गया, उसे वह जानता नहीं है। इसकी शिकायत पुलिस काे दी गई है। पुलिस भी महिला का पता नहीं लगा पाई है। Haryana News

8 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद निवासी श्योकत ने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले जैनम से हुई थी और वह बिहार की रहने वाली थी। उसकी एक 6 साल की बेटी भी है। उसके परिवार में वह तीन सदस्य है। 13 तारीख को वह सभी घर पर ही थे और रात को खाना खाने के बाद सोए थे। अगले दिन सुबह उठकर देखा, तो उसकी पत्नी व बेटी घर पर नहीं थी। उसने आस पड़ोस में पता किया, पर कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस से तलाश की मांग

उसने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सिरस में भी कई जगह तलाशा, पर कोई पता नहीं चल सका। अभी तक वह उसे तलाश रहा है। उसे शक है कि उसकी पत्नी ने आपको या किसी ने उसे छिपा लिया है। पुलिस से मांग है कि उसे तलाशा जाए। Haryana News

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...