Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान के लिए मतदान चेतना को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रशासन व 90.4 एफएम सीकर के संयुक्त तत्वावधान में आज रन फाॅर वोट मैराथन दौड़ होगी। एफएम सीकर के मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. अमित माथुर ने बताया कि मैराथन दौड़ को प्रातः 7 बजे आरंभ होगी। जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, अनुपम कायल नोडल अधिकारी स्वीप जिला सीकर ने आमजन से इस दौड़ में भाग लेने की अपील की है। मैराथन दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन से कल्याण सर्किल, तापड़िया बगीची, जाट बाजार, पुराना अजमेर बस स्टैण्ड, शीतला चैक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी, जहां रेैली का समापन होगा। मैराथन दौड़ में जिलेे के समस्त अधिकारीगण, विशिष्ट जन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, स्टाफ मेम्बर, विद्यार्थी एवं पुलिसकर्मी शामिल होंगे।
