Archive Notice: This article was originally published on 19 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दिल्ली–रोहतक रेल मार्ग पर आज बड़ा मेगा ब्लॉक

मिली जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली–रोहतक रेल मार्ग पर आज बड़ा मेगा ब्लॉक लगाया गया है। शकूर बस्ती–भटिंडा रेल लाइन पर बराही-सांखौल फाटक के पास ड्रेन के पुल नंबर 62 पर आरसीसी स्लैब रखने के लिए बहादुरगढ़–आसौदा सेक्शन में सुबह 10:15 बजे से शाम 5:45 बजे तक कुल 7 घंटे 30 मिनट तक रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।train cancelled

कब शरू होगा मेगा ब्लॉक

बता दे कि रेल विभाग के अनुसार आज मेगा ब्लाक की वजह से दिन में 13 ट्रेनें बंद रहेंगी। इससे रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ब्लॉक गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस और 20409 दिल्ली सराय रोहिल्ला–भटिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद शुरू होगा।

आज इन ट्रेनों को रद किया गया

64912 ईएमयू (रोहतक-दिल्ली)
54032 डीजे पैसेंजर
64932 जींद-दिल्ली ईएमयू
64915 ईएमयू (दिल्ली-रोहतक)
54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर
14323/24 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में)
54035 जाखल पैसेंजर
64931 दिल्ली-जींद ईएमयू

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव train cancelled

जानकारी के लिए बता दे कि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव या उन्हें आंशिक रूप से रद्द किया गया है। 19 नवंबर को 14732 किसान एक्सप्रेस और 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस केवल रोहतक तक ही आएंगी और दिल्ली नहीं जाएंगी। 14731 किसान एक्सप्रेस और 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से ही अपनी यात्रा शुरू करेंगी। train cancelled

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...