Archive Notice: This article was originally published on 12 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इस्लामपुर कस्बे के निकटवर्ती भड़ौंदा खुर्द, भड़ौंदा कला, मुरौत का बास, मटाना व लोदीपुरा आदि गांवो में मेघवंशी समाज चेतना संस्थान के जिला महासचिव कप्तान भाता राम के सानिध्य में वार्षिक महासम्मेलन व प्रतिभा प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए जनसंपर्क किया गया। चिड़ावा ब्लॉक संयोजक सतवीर काला व कोष सचिव राकेश काला के नेतृत्व में इन गांवों का दौरा करके समाज के बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने के लिए आह्वान किया गया। गौरतलब है कि मेघवंशी समाज चेतना संस्थान का 15 वां वार्षिक महासम्मेलन में प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार अंबेडकर पार्क झुंझुनू में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10वीं 12वीं स्नातक और स्नातकोत्तर में 75{44d7e8a5cbfd7fbf50b2f42071b88e8c5c0364c8b0c9ec50d635256cec1b7b56} से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा आई ए एस, आर ए एस, पी एम टी, आईआईटी आदि प्रतियोगिताओं में चयन होने वाली प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...