Archive Notice: This article was originally published on 25 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज एक दिन के दौरे पर झुंझुनू आई। झुंझुनू की मंडावा विधानसभा क्षेत्र के चुडैला गांव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसभा को संबोधित किया मुख्यमंत्री राजे ने चुडैला गांव में मंडावा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार खिचड के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को मजबूत बनाने की बात कही। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी भारत माता की जय नहीं बोलते बल्कि कांग्रेसी तो सोनिया माता की जय बोलते हैं। वही मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो 60 साल में काम नहीं कर पाए वह हमारी भाजपा सरकार 5 साल में ही उन कामों को कर दिया। मुख्यमंत्री राजे ने अपनी सरकार के कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों का बखान भी किया वहीं मुख्यमंत्री राजे ने मंच के ऊपर मंडावा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र खिचड़ को आशीर्वाद स्वरुप माला पहनाकर जनता से भाजपा को मजबूत बनाने की अपील भी की। मुख्यमंत्री राजे चुडैला गांव में मात्र 20 मिनट सभा को संबोधित करने के बाद झुंझुनू के उदयपुरवाटी विधानसभा के गुढ़ा में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो चुकी थी इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी मंच के ऊपर मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...