Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ग्राम नारी तहसील चिड़ावा में स्थित झुंझुनू मुर्गीपालन फार्म एवं ग्राम रायला तहसील सूरजगढ़ में स्थित रेडू मुर्गीपालन फार्म संचालन की वैधता की जांच करने के लिए जिला कलक्टर रवि जैन ने कमेटी के गठन के आदेश दिए हैं। आदेशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर कमेटी के अध्यक्ष तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल सीकर के क्षेत्रीय अधिकारी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक एवं कृषि विस्तार उप निदेशक इस कमेटी में सदस्य होंगे। जैन ने कमेटी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त मुर्गीपालन फार्म संचालन के संबंध में मौके पर जाकर, वैधता संबंधी विस्तृत जांच कर, 5 जनवरी तक संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
