Archive Notice: This article was originally published on 25 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से नौतपे की शरुवात हो रही है। प्रदेश में आने वाले दिनों में भयंकर गर्मी के आसार जताये जा रहे है।

वहीँ 25 मई से 2 जून तक इस नौतपे के बिच बारिश के आसार जताये जा रहे है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की 28 से 30 मई के दौरान हरियाणा, दिल्ली और एनसीआर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

2 जून दुबारा एक्टिव होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार बता दे की 2 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

नौतपा को ही अच्छे मानसून का संकेत माना जाता है। जब भूमि अत्यधिक गर्म होती है, तो समुद्र से नम मानसून हवाएं भारतीय उपमहाद्वीप की ओर आकर्षित होती हैं।

हरियाणा का सिरसा जिला सबसे गर्म

राज्य के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें सिरसा सबसे गर्म जिला रहा।

गर्मी और उमस के मौसम के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

सिरसा में अधिकतम तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार और जींद में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री और जींद में 27.9 डिग्री दर्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने धूप में जलन से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं और लोगों को दोपहर में बाहर जाने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...