Archive Notice: This article was originally published on 11 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा वर्षो बाद गुरूवार को एक जाजम पर बैठी दिखाई दी । मोका था परसरामपुरा के मिठुड़ी बालाजी धाम पर भाजपा की बड़ी सभा का जहा नवलगढ विधानसभा से हजारों लोग एकत्रित हुए । परसरामपुरा विधायक का गांव भी है दिसम्बर मे होने वाले चुनावों का भाजपा ने श्रीगणेश भी यही से किया है इसलिए गुरूवार को पहली सभा मे पुरा भाजपा परिवार एक जाजम पर दिखाई दिया। किसी भी नेता ने अपने भाषण मे कोर कसर नही छोड़ी अपने संबोधन मे वक्ताओं ने कहा पिछले 10 साल से नवलगढ के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है हर आदमी ठगा सा महसूस करने लगा है। लोगो को डराया धमकाया जा रहा है उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। लेकिन अब उन नेताओं की खैर नही है जनता ही जबाब देगी नवलगढ का हर व्यक्ति परिर्वत की और बढ रहा है अब की बार नवलगढ मे भाजपा ही जीतेगी । क्षेत्र की जनता भी पुराने ढररे को बदलने का मानस बना चुकी है । समारोह से पूर्व नवलगढ से परसरापुरा तक हजारों वाहनों की रैली निकाली रैली मे नवलगढ विधान सभा के हजारों कार्यकर्ता तथा पादाधिकारियों ने भाग लिया रैली के दौरान गाजेबाजे के साथ जुलूस निकाला जिसमे प्रधान गजाधर ढाका,भाजपा नेता ओमेन्द्र चारण,समाज सेवी गिरधारीलाल इन्दोरिया आदि का जगह जगह स्वागत किया । समारोह मे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल चुड़ीवाल,मण्डल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी,जिला महामंत्री ख्यालीराम गुर्जर,शिक्षाविद फुलचन्द सैनी,विनोद चौपड़ा,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बीरबल यादव,बुगाला सरपंच तुलसीराम ,ढाणिया सरपंच रामनिवास सैनी,गोठड़ा सरपंच श्रवण सिह शेखावत आदि विशिष्ट अतिथि थे ।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...