ध्वजारोहण के बाद दिखी बड़ी चूक, उल्टा था तिरंगा

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के उपखंड स्तरीय समारोह के दौरान तिरंगा उल्टा फहराने की चूक सामने आई। सूर्यमंडल खेल मैदान में विधायक विक्रम सिंह जाखल और कार्यवाहक एसडीएम देवीलाल यादव ने ध्वजारोहण किया, लेकिन बाद में कर्मचारियों की नजर गलत तरीके से लगे तिरंगे पर पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक और कार्यवाहक एसडीएम ने मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद तिरंगे को सम्मान के साथ नीचे उतारकर सही तरीके से दोबारा फहराया गया।सूर्यमंडल खेल मैदान में आयोजित समारोह में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कार्यवाहक एसडीएम देवीलाल यादव और डीएसपी सुगन सिंह मंच पर मौजूद थे।

विधायक और कार्यवाहक एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और इसके बाद परेड की सलामी ली।राष्ट्रगान के बाद विधायक और एसडीएम मंच से नीचे उतरकर मार्च पास्ट की सलामी लेने के लिए पहुंचे। इसी दौरान कुछ कर्मचारियों की नजर तिरंगे पर गई और उन्हें पता चला कि राष्ट्रीय ध्वज सही तरीके से नहीं लगा था।

गलती का पता चलते ही कर्मचारियों ने कार्यवाहक एसडीएम को इसकी जानकारी दी। एसडीएम ने तत्काल विधायक को मामले से अवगत कराया।मामला सामने आने के बाद दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद तिरंगे को नीचे उतारा गया और पूरे सम्मान के साथ उसे सही तरीके से दोबारा फहराया गया।

जानकारी के अनुसार ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से दो सरकारी स्कूलों के पीटीआई को दी गई थी। हालांकि, संबंधित कर्मचारियों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले एक निजी व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण की तैयारी पूरी किए जाने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इसके बाद किसी जिम्मेदार कर्मचारी ने यह जांच नहीं की कि तिरंगा सही तरीके से लगाया गया है या नहीं। इसी वजह से समारोह के दौरान यह चूक सामने आई।ध्वजारोहण कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कार्यवाहक एसडीएम देवीलाल यादव, डीएसपी सुगन सिंह, तहसीलदार और थानाधिकारी अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।ध्वजारोहण जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर हुई इस चूक को गंभीर माना जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए समारोह स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...