Archive Notice: This article was originally published on 9 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

नेहा के पिता है पुलिस विभाग में कांस्टेबल

नेहा के दादा शीशपाल सिंह सेवा में कैप्टन थे वहीं उनके पिता देवेंद्र यादव पुलिस में कांस्टेबल है। नेहा के ड्रेस निश्चय और समय प्रबंधन के वजह से सफलता उनके कदम चूमि है।

तैयारी के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी नेहा

नेहा यादव ने बताया की तैयारी के दौरान वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना बंद नहीं किया था। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ चैटिंग करती रहती थी।

सबसे बड़ी बात है कि नेहा को सफलता बिना कोचिंग गए मिला है। वह एनसीईआरटी और बाकी अन्य किताबों से तैयारी करती थी।

दूसरे प्रयास में मिली सफलता

नेहा ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। पहला प्रयास 2021 में था, जिसमें वे प्रारंभिक परीक्षा पास करने में सफल रहीं, लेकिन मुख्य परीक्षा में असफल रहीं। इस असफलता से हार न मानते हुए उन्होंने अपनी कमियों को पहचाना और मेहनत जारी रखी। नेहा ने कहा कि मैंने कभी कोचिंग नहीं ली। मैंने सेल्फ-स्टडी पर भरोसा किया और टेस्ट सीरीज के जरिए अपनी तैयारी को मजबूत किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...