Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में बताया कि मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में संदलपुर से नसरुल्लागंज बाईपास तक राष्ट्रीय राजमार्ग-146बी के 43.200 किमी लंबाई के खंड को फोर लेन बनाया जाएगा। इस फोर लेन मार्ग को बनाने के लिए 1535.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
यह सड़क खंड धमनी के रूप में कार्य करता है और राष्ट्रीय राजमार्ग-47, राष्ट्रीय राजमार्ग-46 और राष्ट्रीय राजमार्ग-45 इन तीन राजमार्गों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले खंड को पेव्ड शोल्डर सहित 4-लेन तक चौड़ा करने से लंबे मार्ग के यातायात और माल ढुलाई की समग्र दक्षता में सुधार होगा, जिससे सुचारू, सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा और यात्रा के समय में पर्याप्त कमी आएगी।
आपको बता दे की नितिन गडकरी लगातार देश में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रहे हैं। जहां पर कई राज्यों का रास्ता आसान हो गया है। जहां वाहन चालक को बेहतर मार्ग मिल रहे और समय की भी बचत हो रही हैं। अब मध्यप्रदेश में एक मार्ग को फोर लेन बनाने की सौगात दी है। इससे भोपाल शहर व आसपास के एरिया के से जोड़ेगी।
