Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट
जानकारी के लिए बता दे कि UPPCL के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं (एल एम वी- वन) दो किलोवाट तक एवं वाणिज्यिक श्रेणी के (एल एम वी- टू) एक किलोवाट श्रेणी भार के नेवर पेड एवं लांग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट दी जाएगी।electricity bills
25 प्रतिशत तक की राहत
बता दे कि उन्होंने बताया कि उपभोक्ता निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कर अपने बिजली बिल का भुगतान करेंगे। उन्हें 25 प्रतिशत तक की राहत तथा समय पर भुगतान करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन रहेगी। उपभोक्ता www.uppcl.org, यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे।electricity bills
विलंब शुल्क की 100 प्रतिशत माफी
बता दे कि उन्होंने कहा कि ओवर बिल उपभोक्ताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं के बिल औसत खपत के आधार पर संशोधित कर राहत दी जाएगी। पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर विलंब शुल्क की 100 प्रतिशत माफी मिलेगी। समय से एकमुश्त भुगतान करने पर अतिरिक्त 15 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।electricity bills
