Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मारवाड़ को नई ट्रेन के रुप में बड़ी सौगात दी है। जहां पर नई ट्रेन का संचालन जोधपुर से हरिद्वार तक होगा। यह ट्रेन मार्च 2027 से पहले हरिद्वार के लिए नई ट्रेन शुरू की जाएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को रेलवे जल्द पूरा करेगा। शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे रेल मंत्री वैष्णव ने 20 कोच वाली जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अब तक यह ट्रेन 8 कोच के साथ संचालित हो रही थी। कोच बढ़ने से यात्रियों को अधिक सीटें और सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान वैष्णव ने साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार व जैसलमेर कोच केयर कॉम्पलेक्स का वर्चुअल शुभारंभ भी किया।
रेल मंत्री ने कहा कि मैं केवल आश्वासन या वादे नहीं करता, जो कहता हूं उसे पूरा करता हूं। रेलवे राजस्थान और विशेष रूप से मारवाड़ क्षेत्र में लगातार आधुनिक सुविधाओं और नई रेल सेवाओं का विस्तार कर रहा है।
वैष्णव-यादव आज जयपुर आएंगे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को जयपुर दौरे पर रहेंगे। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुए। इसमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में उद्योग जगत और निवेशकों के साथ ओपन हाउस चर्चा करेंगे।
