Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दर्ज शिकायत में क्या कहा गया
नारायणगढ़ निवासी रेखा रानी पत्नी स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार ने थाना नारायणगढ़ में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुष्मिता की शादी 28 नवंबर को गांव डीग, शाहाबाद निवासी मोहित सैनी के साथ की थी। शादी के बाद सुष्मिता ससुराल में रह रही थी, लेकिन रेखा रानी की तबीयत खराब होने के कारण 17 दिसंबर को बेटी को अपने पास नारायणगढ़ बुला लिया गया था।Haryana News
25 दिसंबर सुबह कि घटना
शिकायत के अनुसार 25 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे रेखा रानी दवा लेने नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ गई थीं। जब वह घर लौटीं तो देखा कि उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन सुष्मिता का कहीं कोई पता नहीं चल सका।
Haryana News
रेखा रानी ने बताया कि सुष्मिता घर से ससुराल पक्ष द्वारा दिए करीब तीन लाख रुपये के गहने, 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल साथ ले गई है। परिजनों के अनुसार सुष्मिता इस फोन से अकसर एक अन्य नंबर पर काल करती थी। 25 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।
