Archive Notice: This article was originally published on 22 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Delhi Metro Update : दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों को अब टिकट लंबी लाइन और जेब में टोकन रखने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए दिल्ली मेट्रो में टिकटिंग की नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों पर नई सेल्फ सर्विस मोबाइल टिकटिंग की शुरुआत हो गई है।

इस नई तकनीक से किसी एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी और फोन नंबर भरते ही मेट्रो का टिकट सीधे आपके वॉट्सऐप पर डिजिटल QR टिकट के रूप में मिल जाएगा। इसको स्कैन करके कही मेट्रो की यात्रा की जा सकेगी। यानी अब नई व्यवस्था के तहत टिकट खरीदने का झंझट पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।

ऐसे काम करेगी तकनीक

इस व्यवस्था में टिकटिंग न सिर्फ स्वयं निकाल सकेंगे, वहीं इसके लिए कोई फिजीकल टोकन भी अपने साथ नहीं रखना होगा। यात्री को अपना टिकट पाने के लिए मेट्रो स्टेशन पर बने सेल्फ सर्विस मोबाइल टिकटिंग कियोस्क पर जाना होगा। यहां पर डिजिटली उस स्टेशन का नाम चयन करना होगा, जहां जाना है।

इसके बाद यात्रा करने वालों की संख्या दर्ज करते हुए मोबाइल का वॉट्सऐप नंबर यहां डाल देना है। जैसे ही मोबाइल नंबर दर्ज होगा, टिकट के अनुसार भुगतान राशि के लिए UPI पेमेंट QR कोड जारी हो जाएगा। जैसे ही आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, मोबाइल फोन पर QR डिजिटल टिकट वट्सऐप पर आ जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

यह सुविधा यात्रियों को दिल्ली मेट्रो में सफर का नया अनुभव करवाएगी। क्योंकि अब टिकट खरीदने के लिए कोई झंझट नहीं रहेगा। साथ टिकट सीधे डिजिटल रूप से मोबाइल फोन में आ जाएगा। वहीं दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि यह प्रयोग सफल रहने पर अन्य स्टेशन पर भी व्यवस्था की जाएगी।

क्योंकि अभी तक ऑनलाइन टिकट के लिए दिल्ली मेट्रो की एप फोन में डालनी पड़ती थी। विशेषकर कभी कभार दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों को भी खास लाभ होगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...