Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विजय दिवस 1971
कई सालों से पूर्वी पाकिस्तान की हालत बिगड़ रहे थे और आम लोगों पर वहां ज्यादा अत्याचार हो रहा था।भारत ने इसके खिलाफ कदम उठाया और ऐसी लड़ाई छेड़ दी जिसने इतिहास को बदल दिया। भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और 13 दिन में ही घुटने टेक दिए।
युद्ध के दौरान कुछ तस्वीरें ली गई थी जो कि आज भी उसे दूर की सच्चाई दिखाती है। 1971 का युद्ध सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं लड़ा गया था बल्कि यह इंसानियत और आजादी की लड़ाई भी बन चुका था। मात्र 13 दिन में ही पाकिस्तान भारत के आगे घुटने टेक दिया।
इस लड़ाई के बाद बांग्लादेश एक नए देश के रूप में दुनिया के नक्शे पर उभरा। भारत के सैनिकों के सामने पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे। आज विजय दिवस के अवसर पर हम उन तमाम सैनिकों को याद करते हैं जो हमारे देश के लिए अपने प्राण दाव पर लगा दिए।
