Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Rajasthan Bikaner ACB Action: राजस्थान में रिश्वतखोरी के खिलाफ तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। बता दे की सरकार एक के बाद एक रिश्वतखोर को दबोच रही है। पिछले तीन दिनों में अलग अलग एक्शन में अब पटवारियों का नंबर लगा है, ACB ने जो ये कार्रवाई की है वो अलग अलग जिले में की है।
ACB की कार्रवाई
सोमवार को पाली में एक पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था.
मंगलवार (2 जून) को श्रीगंगानगर में एसीबी में राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है.
बीकानेर एसीबी की टीम ने राजस्व पटवारी अंकुश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार .
50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
ACB द्वारा दी जानकारी के अनुसार राजस्व पटवारी अंकुश कुमार रिश्वत राशि की पहली किस्त 50000 रुपये की रूप में ले रहा था.

लेकिन इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे रिश्वत राशि में 50000 रुपये डमी नोट दिए गए थे.
10000 रुपये रिश्वत के लिए किया जा रहा था परेशान
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने स्पेशल यूनिट बीकानेर एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि राजस्व पटवारी अंकुश कुमार मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 के सयुंक्त खाता को खाता विभाजन और शुद्धिकरण करने के एवज में आरोपी में 100000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिसके बाद इस शिकायत का सत्यापन कराया गया.
सत्यापन के बाद ऐसे हुआ ट्रैप
अधिक जानकारी के लिए तबै दे की सत्यापन के बाद एसीबी ने तुरंत एक्शन लिया .
पटवारी अंकुश कुमार को मौके पर 50000 रुपये की रिश्वत राशि (जिसमें 10,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 40 हजार रुपये डमी नोट) देकर उसे जाल में फंसाया गया. वहीं अंकुश कुमार को एसीबी ने अब गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
