Archive Notice: This article was originally published on 24 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर पंचायत समिति क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक बार फिर जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी बदल दी। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में 11 पात्र परिवारों ने अपने नए पक्के मकानों में गृह प्रवेश किया।

बसंत पंचमी पर मिला पक्के घर का तोहफा

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपकर विधिवत गृह प्रवेश करवाया। इस दौरान लाभार्थी परिवारों के चेहरों पर खुशी और आत्मसम्मान साफ झलक रहा था।

कच्चे मकानों से स्थायी आवास तक का सफर

लाभार्थियों ने बताया कि वे पहले कच्चे और असुरक्षित मकानों में रह रहे थे, जहां बारिश, सर्दी और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिला यह पक्का घर उनके लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और स्थिर भविष्य की नींव है।

यह मकान हमारे बच्चों के सुरक्षित भविष्य की शुरुआत है,
— लाभार्थी परिवार

सरकार की योजना से बदली ग्रामीण तस्वीर

लाभार्थियों ने योजना को जीवन बदलने वाली सरकारी पहल बताते हुए केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजना की पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...