Archive Notice: This article was originally published on 28 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

पहले चरण में बिहार के इन शहरों को मिलेगा लाभ

जानकरी के लिए बता दे कि पीएम सूर्या घर योजना के तहत पहले चरण में बिहार के तीन शहरों का चयन इसके लिए किया गया है। इनमें मुजफ्फरपुर, नालंदा और पटना को शामिल किया गया है।

इन शहरों में सिटी एक्सेलरेटर प्रोग्राम (सीएपी) के तहत रूफटाप सोलर सिस्टम को फास्ट ट्रैक तरीके से क्रियान्वित कराया जाएगा। देश में कुल सौ शहरों में इस शुरुआती चरण में रूफटाप सोलर सिस्टम पहुंचाया जाएगा।PM Surya Ghar Yojana

DM को जारी हुए लेटर

जानकारी के लिए बता दे कि इस बारे में नवीन और नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय के निदेशक आदित्य प्रताप सिंह ने तीनों जिले के डीएम को पत्र भेजा है। इसमें योजना के तेजी से क्रियान्वयन के लिए तीनों शहरों के लिए सलाहकार की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा एक स्टेट समन्वयक की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

मुजफ्फरपुर के लिए विकास कुमार, नालंदा के लिए ए गोपाल और पटना के लिए रितेश कुमार को सिटी सलाहकार बनाया गया है। प्रभात लाखेरा स्टेट समन्वयक के रूप में रहेंगे।PM Surya Ghar Yojana

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...