Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सुबह 10 बजे निकलगा मार्च
जानकारी के लिए बता दे की कौमी इंसाफ मोर्चा व किसान यूनियन के सदस्य आज सुबह 10 बजे शंभू बार्डर पर इकट्ठे हो जाएंगे। कौमी इंसाफ मोर्चा का नेतृत्व किसान नेता सुरजीत सिंह फूल कर रहे हैं। विरोध मार्च शंभू बैरियर तक होगा। इसके बाद मोर्चा के सदस्य दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री के नाम अपना मांगपत्र सौंपेंगे। इसके तहत शंभू बार्डर पर पंजाब की सीमा में जहां सुबह पांच बजे से पहले 500 मुलाजिम तैनात कर दिए जाएंगे वहीं सवा सौ के करीब बैरिकेड भी लगाए जाएंगे।Shambhu border Closed
हरियाणा से पंजाब आने के लिए ये वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
- दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि जाने वाले वाहन जग्गी सिटी सेंटर के सामने अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से लालड़ू होते हुए पटियाला, लुधियाना, →जालंधर, →अमृतसर आ सकते हैं।
- हिसार→, कैथल से अंबाला के रास्ते शंभू बार्डर से पंजाब आने वाले वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालड़ू, राजपुरा,→ पटियाला→, लुधियाना, →जालंधर, अमृतसर के लिए आ सकते हैं।Shambhu border Closed
