Archive Notice: This article was originally published on 10 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जैन भवन में प्रबुद्ध नागरिक दीपावली स्नेह मिलन एवं चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपस में चर्चा की और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। पिछली कांग्रेस की सरकार से त्रस्त जनता ने भाजपा को विकल्प के रूप में चुना और सरकार ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हर वर्ग की भलाई का काम किया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मतदान करवाने की रणनीति पर काम करना चाहिए, ताकि अच्छे लोग और अच्छे संस्कार वाली पार्टी प्रदेश में सरकार बनाये। उन्होंने बूथ स्तर पर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बनाई रणनीति पर काम करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को निशान को अपना प्रत्याशी मानते हुए आज से ही विजय अभियान में जुट जाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए सुझाव लिए। नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक अशोक चौधरी ने आगन्तुक कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...