Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विधानसभा चुनाव में जीत की मन्नत पुरी होने पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने धोबी चौराहा नई सडक़ पर स्थित श्री 1008 श्री गोरखनाथ धूणा पर धोक लगाई व विधि विधान से पुजा अर्चना की। गौरतलब है कि राठौड़ ने चुनाव से पहले यहां पर अपनी जीत के लिए मन्नत मांगी थी जो पूर्ण होने पर बाबा के आगे देश-प्रदेश की की उन्नती, खुशहाली व विकास के लिए प्रार्थना की व चूरू के विकास व चूरू की जनता के लिए सैदव सेवा-कार्य करने की वचन बद्धता दोहराई। इस मौके पर राठौड़ की अगवानी नवरत्नमल धूत ने की व पूजा अर्चना सम्पन्न करवाई। राठौड़ के पहुंचने पर सदर बाजार के व्यापारियों व भक्तों ने राठौड़ की पुष्प वर्षा कर व माल्यार्पण पर स्वागत किया।
