Archive Notice: This article was originally published on 11 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Important information for PF account: नौकरी करने वाले लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बहुत ही जरूरी होती है। हर महीने सैलरी से कटने वाला पीएफ न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद काम आता है बल्कि मुश्किल वक्त में भी सहारा बनता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा इस राशि को सुरक्षित रखा जाता है और उस पर ब्याज भी दिया जाता है। अब पीएफ अकाउंट से जुड़ा एक जरूरी खबर सामने आ रहा है। आप अगर समय रहते पीएफ अकाउंट में अपने नॉमिनी का नाम नहीं जोड़ते हैं तो आपका पैसा अटक सकता है और आपकी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

जल्द पूरा करें पीएफ अकाउंट से जुड़ा यह काम

अगर आपने पीएफ अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं जोड़ा है तो आपका पैसा अटक सकता है। दरअसल अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो परिवार को पीएफ की रकम निकालने में लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है और कई बार तो कोर्ट जाकर प्रमाण पत्र लेने की जरूरत पड़ जाती है।

इस काम में समय लगता है परेशानी होती है और धन भी खर्च होता है। अगर आपने नॉमिनी जोड़ दिया है तो आपको परेशानी नहीं होगी इसलिए आपको समय रहते जल्द से जल्द नॉमिनी का नाम जोड़ना चाहिए। नॉमिनी का नाम जोड़ने के लिए आप ईपीएफओ के ऑफिसियल वेबसाइट http://mem. epfindia.gov. in/memberinterface. पर जा सकते हैं। क्या आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद नॉमिनी का ऑप्शन आएगा और आप नॉमिनी का नाम डाल सकते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...