Archive Notice: This article was originally published on 27 मई 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

indian Railways Price Hike : अगर आप भी ट्रैन के अंदर सफर करते है तो बता दे की 1 जून से अब आपका सफर महंगा होने वाला है।

रेलवे ने 33 खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जिसका सीधा असर देश के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर देखने को मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की मध्य रेलवे ने 1 जून से खाद्य पदार्थों की कीमतों में संशोधन किया है।

रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थ 1 जून से महंगे हो जाएंगे। भारतीय रेलवे ने नई सूची जारी कि है।

मध्य रेलवे का कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में संशोधन लंबे समय से लंबित था। विक्रेता लागत में वृद्धि का हवाला दे रहा था।

बढ़ती महंगाई के कारण रेलवे ने स्टेशनों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।

रेलवे ने कहा कि किराया बढ़ाने का निर्णय बढ़ती लागत और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

हालांकि, नई कीमतें मध्य रेलवे के स्टेशनों पर छोटी स्थिर खानपान इकाइयों पर लागू होंगी।

यानी पहली बार जब आप ट्रेन यात्रा के दौरान स्टेशन पर कुछ खरीदेंगे तो आपको पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।

मध्य रेलवे ने नई सूची में 33 वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसी 16 वस्तुएं हैं जिनके लिए दरें नहीं बढ़ाई गई हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...