Archive Notice: This article was originally published on 13 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Vande Bharat Express train: होली से ठीक पहले रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है जिससे रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती है। रेलवे के द्वारा जयपुर उदयपुर और उदयपुर आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद करने का फैसला लिया गया है।

यात्रियों की कमी के वजह से लिया गया यह फैसला

इंडियन रेलवे के द्वारा यात्रियों की भारी कमी के वजह से इस वंदे भारत ट्रेन का संचालन बंद करने का फैसला लिया गया है। सितंबर 2023 में इस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था लेकिन उम्मीद के अनुसार पैसेंजर इस ट्रेन से सफर नहीं कर रहे थे जिसके बाद रेलवे ने ट्रेन को बंद करने का फैसला लिया है।

अब उदयपुर सिटी असारवा रोड पर चलेगी ट्रेन

रेलवे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब उदयपुर सिटी से असरवा के बीच चलाई जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी जबकि एक दिन रखरखाव के लिए निर्धारित रहेगा। इसका नया समय सारणी सुबह 6:10 उदयपुर सिटी से होगी 10:25 में असारवा पहुंचेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...