Archive Notice: This article was originally published on 18 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Sikar New Bypass : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आए रही है। बता दे कि सीकर शहर और धोड़ के लोगों जाम से मुक्ति मिलने वाली है।

जानकारी के लिए बता दे कि स्वायत्तता विभाग ने फतेहपुर रोड को नवलगढ़ रोड से जोड़ने के लिए बाईपास का पूरा खाका तैयार किया है।

बता दे कि लोगों को जाम के साथ साथ व्यापार रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

विभाग ने जमीन अधिग्रहण की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जगमालपुरा व भादवासी इलाके 43 खसरों से जमीन अधिग्रहण होनी है। कई खातेदारों के न्यायालय का स्थगन लागू रहेगा।

दो साल से अटका हुआ था मामला

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि धोड़ बाईपास के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है।

शिक्षा नगरी सीकर में नए बाईपास के निर्माण से भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि फतेहपुर रोड को नवलगढ़ रोड से जोड़ने वाले बाईपास का मामला दो साल से अटका हुआ है।

अब विभाग ने इस काम को जल्द शुरू करने के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि शैक्षणिक शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के लिए एक अलग यातायात योजना होना आवश्यक है।

धोड़ बाईपास को लेकर अपडेट

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि लोक निर्माण विभाग ने सीकर-लोसल मार्ग पर बनाए जाने वाले धोड़ बाईपास के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

इसके तहत धोड़ और रामबख्शपुरा के 94 खसराओं से भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।

धोड़ बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। धोड़ बाईपास क्षेत्र में रोजगार का एक नया गलियारा भी शुरू करेगा।

रिंगस और खाटू को में भी जाम कि समस्या

अक्सर देखा जाता है कि रींगस और खाटू श्याम जी क्षेत्रों में भी भीड़भाड़ की समस्या बढ़ रही है।

क्षेत्र के लोग लंबे समय से रींगस और खाटू श्याम जी बाईपास की मांग कर रहे हैं। यहाँ बता दे कि इस मार्ग पर दूर दराज से श्रद्धालओं का भी काफी आनाजाना रहता है।

खाटू श्याम जी क्षेत्र में रिंग रोड परियोजना पर भी कई बार चर्चा हुई है। लोगों ने कहा कि अगर दोनों परियोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिल जाती है तो उन्हें राहत मिल सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...