Archive Notice: This article was originally published on 30 अप्रैल 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज भी मौसम के दो रंग नजर आने वाले है। कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में तेज धुप से पसीने छूटने वाले है।

बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम में बदलाव आया है।

आज 6 जिलों के अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत और पानीपत जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

2 से 5 मई तक ज्यादातर हिंस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद 2 से 5 मई तक राज्य के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में मौसम की बात करें तो बुधवार को कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी के कारण राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

बारिश और तेज हवा के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बोपानी (नूंह) में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री की वृद्धि संभव है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

हरियाणा के मुख्य जिलों में तापमान

नारनौल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, हिसार में 38.6 डिग्री, सिरसा में 38.2 डिग्री और भिवानी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

लोगों को सतर्क रहने की अपील

विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को तेज हवाओं, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। खुली जगहों पर सावधानी बरतने और मौसम के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...