Archive Notice: This article was originally published on 27 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Rajasthan Hailstrom : राजस्थान में आज सुबह से ही मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। कई जिलों में अलसुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। बता दे की आज (27 जनवरी 2026) मौसम ने अचानक करवट ली. शहर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से लेकर झमाझम बारिश अब चने के आकार की जमकर ओलावृष्टि की खबरें सामने आ रही है।  जिससे फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है। 

सरसों, चना, गेहूं की फसलों को नुकशान 

जानकारी के लिए बता दे की ओलावृष्टि के साथ बारिश का दौर लगातार जारी रहा. आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज मेघगर्जन (गरज-चमक) के साथ बारिश होती रही. वहीँ कंचनपुर, जोरावर नगर और आसपास के कई गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी रबी फसलों (सरसों, चना, गेहूं आदि) को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

तापमान में तेजी से गिरावट 

बता दे की मावठ (सर्दियों की बारिश) के प्रभाव से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है.  मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से श्रीमाधोपुर सहित शेखावाटी क्षेत्र में यह बदलाव देखा जा रहा है. न्यूनतम तापमान में कमी आने से सर्दी में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. शीतलहर का प्रकोप भी जारी है, जिससे ठंड का एहसास और गहरा हो गया है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

IMD के नए अपडेट के मुताबिक अगले 1-2 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिसमें हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और ठंड के कारण आमजन को भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं.

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...