Archive Notice: This article was originally published on 13 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

बीकानेर-श्रीगंगानगर-अमृतसर रेलमार्ग का सफर होगा कम समय मे तय

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि इस परियोजना से राजस्थान के गंगानगर ही नहीं बल्कि पंजाब के लोगों को भी काफी राहत। प्लीज रेल लाइन के बनने से फिरोजपुर अमृतसर की दूरी 196 किलोमीटर से घटकर 100 किलोमीटर रह जाएगी। बीकानेर श्रीगंगानगर अमृतसर रेल मार्ग भी छोटा हो जाएगा।

10 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा

परियोजना से करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ और 2.5 लाख रोजगार सृजित होने की संभावना है। यह मार्ग न केवल यात्रियों बल्कि व्यापार, रक्षा और औद्योगिक विकास के लिहाज से भी बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।

राजस्थान के इन जिलों को मिलेगा फायदा

फिरोजपुर-पट्टी रेल लिंक परियोजना से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले को फायदा होगा। यह परियोजना श्रीगंगानगर को मुंबई से जोड़ने वाले मार्ग का हिस्सा है। यह परियोजना श्रीगंगानगर को पंजाब के फिरोजपुर, अमृतसर, और अन्य शहरों से भी जोड़ेगी। श्रीगंगानगर के अतिरिक्त बीकानेर और हनुमानगढ़ को भी लाभ मिलेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...