Archive Notice: This article was originally published on 21 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य पथ संचलन करते हुए सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने स्थापना दिवस के अवसर पर विजयादशमी उत्सव मनाया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने केडिया धर्मशाला पुराना बस स्टैंड से कस्बे के मैन बाजार, मंडी, चिड़ावा रोड़ होते हुए मुख्य मार्गों से जय श्रीराम भारत माता की जयकारों के साथ पथ संचलन किया। मंडी गेस्ट हाऊस में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि सीकर विभाग सह संचालक मानसिंह के सानिध्य में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश जातियों में बंटा हुआ है हम सबको मिलकर समाज में एकरूपता लानी होगी जिससे देश मजबुत हो और हम एक बार फिर से विश्व गुरू का दर्जा हासिल कर सकें। इस मौके पर सेवाराम गुप्ता, संजय गोयल, मोतीलाल डिग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह तंवर, राजेन्द्र शर्मा, रोशन जांगिड़, रविकांत शर्मा, संदीप शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...