Archive Notice: This article was originally published on 4 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

इस्लामपुर  कस्बे के निकटवर्ती रतन शहर स्थित हिंद क्रिकेट स्टेडियम पर स्वर्गीय श्री अजय पुनिया की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ व दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह के मुख्य अतिथि कुरड़ाराम धींवा प्रदेश महासचिव राजस्थान जाट महासभा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील जानू कांग्रेस प्रवक्ता झुंझुनू ने की। विशिष्ट अतिथि बंटेश देवी सरपंच माखर व ख्यालीराम सैनी भूतपूर्व सरपंच माखर थे। इस अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में राकेश पीपली प्रथम, सुनील खाजपुर द्वितीय, धर्मेंद्र रामपुरा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम मैच काली पहाड़ी व अशोकनगर की टीमों के बीच हुआ जिसमें काली पहाड़ी विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राजेश शर्मा ने किया और अंत में आयोजक कपिल पूनिया ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...