Archive Notice: This article was originally published on 14 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

e-KYC के लिए मोबाइल नंबर अपडेट होना ज़रूरी है, क्योंकि प्रक्रिया के दौरान OTP उसी नंबर पर भेजा जाता है। यदि आपने हाल ही में मोबाइल नंबर बदला है या पहले दर्ज नंबर अब सक्रिय नहीं है, तो आपको नया नंबर अपडेट करना होगा।

Ration Card update
मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

मोबाइल नंबर को राशन कार्ड में अपडेट करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया

सबसे पहले National Food Security Portal पर जाएं।Ration Card update

आधार नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करें।

नया मोबाइल नंबर भरें और सेव पर क्लिक करें।

ऑफलाइन प्रक्रिया

अगर आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा कमजोर है, तो आप अपने नजदीकी फूड डिपार्टमेंट ऑफिस में जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

साथ में आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी लगाना अनिवार्य है।

e-KYC कैसे करें?

मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद, आप घर बैठे भी e-KYC कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

“Mera Ration” ऐप और “Aadhaar FaceRD” ऐप डाउनलोड करें।Ration Card update

ऐप खोलें और अपनी लोकेशन दर्ज करें।

आधार नंबर, कैप्चा और मोबाइल पर आए OTP को भरें।

आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी। अब Face e-KYC ऑप्शन चुनें।

कैमरा ऑन होगा, फोटो खींचें और सबमिट करें।

प्रक्रिया पूरी होते ही आपका e-KYC सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...