Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
इस वजह से RBI ने लिया बड़ा एक्शन
रिजर्व बैंक ने बताया है कि बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के कुछ नियमों के उल्लंघन, कर्ज पर ब्याज दर से जुड़ी शर्तों का पालन न करने, वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता के दिशानिर्देशों का पालन न करने, KYC से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण जुर्माना लगाया गया है।HDFC Bank
RBI ने कहा कि HDFC Bank ने एक ही लोन कैटेगरी में कई बेंचमार्क अपनाए थे। साथ ही कुछ कस्टमर्स के KYC नॉर्म्स का पालन तय करने का काम अपने आउटसोर्सिंग एजेंट्स को आउटसोर्स कर दिया था। इसके अलावा बैंक की एक पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी ने ऐसा बिजनेस किया, जिसकी इजाजत बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के सेक्शन 6 के तहत किसी बैंकिंग कंपनी को नहीं है।
आप पर इसका किनता असर
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि RBI ने यह भी कहा है कि उसका जुर्माना, कानूनी और रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों पर बेस्ड है। इसका मकसद HDFC Bank द्वारा अपने कस्टमर्स के साथ किए गए किसी भी ट्रांजेक्शन या एग्रीमेंट की वैलिडिटी पर असर डालना नहीं है। जुर्माना लगाने से RBI द्वारा बैंक के खिलाफ शुरू की जाने वाली किसी भी दूसरी कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।HDFC Bank
