Archive Notice: This article was originally published on 25 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Bank Holidays on Monday 26 January 2026: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे कि कल बैंक बंद रहने ( Bank Holiday) वाले है। घर से निकलने से पहले आप भी अपडेट हो जाएँ। बता दे कि इसके पीछे कि वजह है भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व यानी नेशनल हॉलिडे ( National Holiday ) गणतंत्र दिवस। 

हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी को पब्लिक हॉलिडे रहेगी। यानी, सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। लेकिन आपके लिए राहत भरी खबर ये है कि इस छुट्टी के दौरान ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी। जबकि कैश काउंटर, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और अन्य ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे।

सोमवार 26 जनवरी को क्यों बंद रहेंगे बैंक

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान (constitution of india) लागू हुआ था और देश एक संप्रभु गणराज्य बना था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (republic day)  मनाया जाता है। इसी वजह से सोमवार 26 जनवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दे कि इस बार 2026 में भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

बैंकों में अन्य छुट्टियां 
 

26 जनवरी 2026 (सोमवार)

गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इस दिन भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

27 जनवरी 2026 (मंगलवार – संभावित)

अगर बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल होती है, तो इस दिन भी बैंक ब्रांच नहीं खुलेंगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...