Archive Notice: This article was originally published on 18 नवम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

दूरी बनाए रखें: रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय हमेशा 3 फीट की दूरी बनाकर रखें। अपने रूम हीटर को पर्दा फर्नीचर बिस्तर और कागज जैसे ज्वलनशील पदार्थ से दूर रखें क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

रूम हीटर को हमेशा जमीन या स्टॉल पर रखें : अपने रूम हीटर को हमेशा समतल स्थिर या ठोस जमीन पर रखें। कालीन पर इसे नहीं रखें वरना खतरा बढ़ जाएगा।

पानी वाले क्षेत्र में इसका इस्तेमाल न करें : पानी वाले क्षेत्र जैसे बाथरूम या किचन में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पानी के संपर्क में आएगा तो बिजली के झटका लगा सकते हैं।

सोने से पहले रूम हीटर बंद कर दीजिए: सोने से पहले आपके रूम हीटर बंद कर देना चाहिए। कई बार लोग रूम हीटर चालू करके सो जाते हैं ऐसे में मौत हो सकती है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...