Archive Notice: This article was originally published on 13 फ़रवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

Sadhvi Prem Baisa FSL Report: साध्वी प्रेम बाईसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बीते गुरुवार की रात पुलिस को राज्य की विधि विज्ञान प्रयोगशाला एफएसएल ने विसरा की रिपोर्ट सौंप दी। इस रिपोर्ट से कई बातों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट सामने आने के बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर चल रहे तमाम अटकलें पर लगाम लग गया है।

हालांकि मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर FSL जांच रिपोर्ट का विश्लेषण कर मृत्यु का कारण निकालेंगे। हालांकि इस रिपोर्ट को देखने पर साध्वी प्रेम बाईसा के मौत को लेकर किसी भी तरह का प्राकृतिक कारण नजर नहीं आ रहा है।

प्रेम बाईसा को थी अस्थमा की शिकायत

प्रेम बाईसा को अस्थमा की शिकायत थी। एसआईटी ने विभिन्न बिंदुओं पर बिसरा जांच रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि जहर की पुष्टि नहीं हुई है। साध्वी के साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने का प्रमाण भी नहीं मिला है।

28 जनवरी को हुई थी तबीयत खराब

28 जनवरी को प्रेम बाईसा की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। फिर उनके मेल नर्स ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मौत के बाद ऐसा कारण सामने आया कि उन्हें जहर दिया गया था लेकिन रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उन्हें जहर नहीं दिया गया था।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...