Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कस्बे के मेघवाल मोहल्ले में आगरा में दसवीं कक्षा की छात्रा संजलि को जिंदा जलाकर मार देने के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एवं संजलि को श्रद्धांजलि अर्पित कर कैंडल जलाए गए। जिसमें दामोदर गर्वा ने लोगों को घटना के बारे में बताया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बनवारी लाल, कन्हैया लाल, सेठी गर्वा, मुकेश भारती, रवि वर्मा, महेंद्र गोयन, राजू गोयन, शेर सिंह, सुनील गर्वा, अमित, मुकेश भूरिया, कैलाश गर्वा, मनोज गोयन आदि लोग मौजूद थे।
