Archive Notice: This article was originally published on 15 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

मकर सक्रांति पर बजरंगलाल शिवप्रसाद सर्राफ परिवार द्वारा कस्बे के जरूरतमंद गरीब परिवारों को सर्दी से बचाने के लिए 700 कम्बल वितरण किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संत मुरलीधर महाराज ने दीप प्रज्वलन कर अपने हाथों से जरूरतमंदों को कम्बल दिये। इस अवसर पर सर्राफ परिवार के समाज सेवी बृजमोहन, पुरूषोत्तम, रामलाल, प्रहलादराय, शिवरतन, सौनू सर्राफ, गिरधारीलाल जोशी, प्रदीप भरतीया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित हुए। अर्जुन क्लब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विकास समिति की प्रेरणा व सहयोग से दानदाता की आर्थिक सौजन्य से गरीब लोगों को संपतमल तातेड, मुरलीधर सैनी नगरपालिका उपाध्यक्ष, गणेशमल सैनी, प्रकाश बुच्चा, प्रकाश सेठिया, पन्नालाल डागा, नागरमल सैनी, पूनमचंद मिस्त्री की उपस्थिति में असहाय व गरीबों को कंबल वितरण किए गए।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...