Archive Notice: This article was originally published on 31 दिसम्बर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों व स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सभी स्कूल 8 जनवरी से सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह फैसला लिया गया। पहले स्कूल 1 जनवरी को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की मार ने अब स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर कर दिया है।

पंजाब में मौसम

राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है। सभी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक गिरा है, जबकि दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई। मौसम विभाग ने 1 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है।

यूनियनों ने भी उठाई थी आवाज

बीते दिनों शिक्षक यूनियनों ने भी मांग की थी कि प्राइमरी कक्षाओं के लिए समय बदला जाए या छुट्टियां बढ़ाई जाएं। लुधियाना में शिक्षकों ने 10 बजे से स्कूल शुरू करने का सुझाव दिया था। यह कदम उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तर्ज पर है, जहां दिल्ली व हरियाणा ने भी छुट्टियां बढ़ाईं।

यह भी पढ़ें- ‘पंजाब से संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे’, डीजीपी गौरव यादव का नए साल पर बड़ा संकल्प

हरियाणा में 15 जनवरी तक घोषित हैं छुटि्टयां
हरियाणा सरकार ने भी ठंड के चलते छुटि्टयों का समय बढ़ाया है। नए आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए यह 15 दिनों का और अवकाश घोषित किया गया। स्कूल दोबारा 16 जनवरी से नियमित रूप से हरियाणा में अपनी पुरानी टाइमिंग पर खुलेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...