Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
शेखावाटी की समृद्ध लोक संस्कृति, परम्पराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शेखावाटी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 24 एवं 25 जनवरी 2026 को अरबन हाट, सीकर में किया जाएगा। यह जानकारी सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा ने दी।
दो दिवसीय उत्सव, कई रंग
उत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारम्परिक खेलकूद, हाट बाजार और हस्तशिल्प प्रदर्शनी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
पहला दिन: 24 जनवरी 2026 (शनिवार)
शोभायात्रा से होगी शुरुआत
-
समय: प्रातः 8 बजे
-
मार्ग: एस.के. ग्राउंड → देवीपुरा बालाजी → कृषि मंडी → अरबन हाट
प्रदर्शनी व बाजार
-
प्रातः 10 बजे: पंचगौरव प्रदर्शनी का शुभारंभ
-
प्रातः 10:15 बजे: हाट बाजार व हस्तशिल्प बाजार आमजन के लिए खुलेंगे
पारम्परिक खेलकूद
-
प्रातः 11 बजे:
-
ऊँट व घोड़ा श्रृंगार
-
साफा बांध प्रतियोगिता
-
तीन टांग दौड़
-
सांस्कृतिक संध्या
-
सायं 6 बजे: लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां
दूसरा दिन: 25 जनवरी 2026 (रविवार)
योगा फॉर ऑल
-
प्रातः 7 बजे: स्मृति वन में योग कार्यक्रम
प्रदर्शनी व बाजार
-
प्रातः 10 बजे: पंचगौरव प्रदर्शनी
-
प्रातः 10:15 बजे: हाट बाजार व हस्तशिल्प बाजार पुनः संचालित
खेल व प्रतियोगिताएं
-
प्रातः 11 बजे:
-
रस्साकसी
-
मटका दौड़
-
मेहंदी, रंगोली, चित्रकला
-
वॉलीबॉल मैच
-
विशेष सांस्कृतिक संध्या
-
सायं 6 बजे: प्रसिद्ध लंगा–मांगणियार दल की प्रस्तुति
आतिशबाजी के साथ समापन
उत्सव का समापन समारोह रात्रि 10 बजे अरबन हाट, सीकर में आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
