Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस (इंटक) सीकर आगार के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सरकार को हाराने एवं कांग्रेस सरकार बनने के उपलक्ष्य में जोशिले नारे लगाकर मिठाइयां बांटी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राजस्थान के सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच जाकर भ्रष्ट, तानाशाही, हठधर्मी और घमंडी सरकार की सच्चाई उजागर कर उनके गरीब, किसान, मजदूर और कर्मचारियों पर किये जा रहे दमन चक्र को थामने में सहयोग किया है । राजस्थान रोडवेज मजदूर कांग्रेस सीकर आगार का प्रतिनिधिमंडल सहित सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, अधिकारीयों ने आगार में मिठाई बांटकर खुशी इजहार की।
