Archive Notice: This article was originally published on 17 जनवरी 2026.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर में खाद्य सुरक्षा योजना का बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे
खाद्य सुरक्षा योजना गिव अप अभियान के तहत सीकर जिले में बड़ी प्रगति सामने आई है।

राज्य सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि
 अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए
और अपात्र व्यक्तियों को योजना से बाहर किया जाए।

 सीकर जिले में 2.16 लाख लोगों ने छोड़ा लाभ

जिला रसद अधिकारी सीकर विजेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि

  • 1 नवंबर 2024 से शुरू गिव अप अभियान में

  • पूरे राजस्थान में 48 लाख 87 हजार लोगों ने

  • जबकि सीकर जिले में 2,16,086 व्यक्तियों ने
     स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है।

 1086 अपात्रों को जारी हुए नोटिस

गिव अप अभियान के तहत
 सीकर जिले में 1086 अपात्र व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं,
जिनसे गलत रूप से उठाए गए राशन की वसूली की जाएगी।

 कौन लोग हैं खाद्य सुरक्षा से अपात्र?

खाद्य विभाग द्वारा तय मापदंडों के अनुसार—

  • परिवार में कोई आयकर दाता हो

  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी / अर्द्धसरकारी / स्वायत्तशासी संस्था में कर्मचारी हो

  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹1 लाख से अधिक हो

  • परिवार के पास चार पहिया वाहन हो
    (ट्रैक्टर व आजीविका में प्रयुक्त वाहन को छोड़कर)

 ऐसे परिवार निष्कासन सूची में शामिल हैं।

 उचित मूल्य दुकानों पर होगी रोजाना जांच

अब गिव अप अभियान को और सख्त किया गया है—

  • प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर

  •  प्रवर्तन अधिकारी व निरीक्षक औचक निरीक्षण करेंगे

  • अपात्र व्यक्तियों की सूची
     दुकानदारों के सहयोग से तैयार की जाएगी

  • नोटिस और वसूली की कार्रवाई मौके पर ही की जाएगी

 वाहन डाटा से होगी नई कार्रवाई

खाद्य विभाग जल्द ही
 परिवहन विभाग से चार पहिया वाहन स्वामियों का डाटा प्राप्त करेगा।

इसके आधार पर
 खाद्य सुरक्षा में शामिल अपात्र लोगों को नोटिस जारी
और वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...