Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
विधानसभा चुनाव 2018 में जिले में आठों विधानसभा क्षेत्रों में 73.15 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र धोद में सबसे ज्यादा मतदान 75.15 प्रतिशत हुआ तथा सबसे कम मतदान प्रतिशत विधानसभा क्षेत्र खण्डेला में 71.66 रहा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 74.02 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में 73.93 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र सीकर में 72.26 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र दांतारामगढ़ में 73.99 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र नीमकाथाना में 71.94 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र श्रीमाधोपुर में 72.25 प्रतिशत मतदान निष्पक्ष व
शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।
