Archive Notice: This article was originally published on 13 अक्टूबर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को जो बड़ी जिम्मेदारी दी है वो मैं पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग बखूबी निभा पाऊंगा, ऐसा मुझे विश्वास है। आने वाले चुनाव हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है और उस परीक्षा में सीकर जिले की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा कर सफलता प्राप्त करनी है और प्रदेश में दुबारा एक मजबूत सरकार बनवाने में सहयोग करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष चेतानी ने यह विचार शनिवार को सीकर के बद्री विहार में आयोजित अपने अभिनन्दन समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने कि हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और मैं पूरा प्रयास करूंगा कि नये-पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के लिए कार्य करूं। अभिनन्दन समारोह में बोलते हुए सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने कहा कि आने वाले चुनावों में हम सब कार्यकर्ता मिलकर कंधे से कंधा मिलाते हुए जिलाध्यक्ष चेतानी के नेतृत्व में काम करेंगे और हर हाल में जिले की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सोच-समझ कर चेतानीजी को यह जिम्मेदारी दी है, जिसे निभाने में वे पूरी तरह सक्षम है। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक रतनलाल जलधारी, झाबरसिंह खर्रा एवं गोरधन वर्मा ने कहा कि चेतानी के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और यह सकारात्मक ऊर्जा हमें चुनावों में भी देखने को मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं,
जिसका लाभ पूरे संगठन को मिलेगा। अभिनन्दन समारोह को यूआईटी चैयरमेन हरिराम रणवा, वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़ ने भी सबांधित किया। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के विष्णु भूत, शोभसिंह अनोखू, के.डी. बाबर भी मंचस्थ रहे। अभिनन्दन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और पार्टी जिलाध्यक्ष का जोरदार अभिनन्दन किया। इस दौरान पार्टी के महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एसी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं सभी प्रकोष्ठ व प्रकल्प से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह, माला एवं साफा भेंट कर उनका स्वागत किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...