Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को जिलाध्यक्ष कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री नन्दकिशोर सैनी का जोरदार अभिनन्दन किया गया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश फागलवा के नेतृत्व में आयोजित इस अभिनन्दन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक गिरीश प्रधान ने बताया कि इस अभिनन्दन समारोह में वरिष्ठ नेता महेश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी भी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने सैनी का माल्यार्पण किया एवं प्रतीक चिन्ह तथा साफा पहना कर उनका स्वागत किया। अभिनन्दन समारोह में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, डॉ. कमल सिखवाल, राजकुमार जोशी, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, महेश प्रधान, संजय नानी, जितेन्द्र माथुर, दिनेश दादिया, महेश खोखर, भगवानसिंह घाणा, भँवरी खोखर, मनीष दोदराजका, गोपाल गाड़ोदा, सुरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
