Archive Notice: This article was originally published on 24 नवम्बर 2018.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को प्रधानजी के जाव में विधानसभा चुनावों के मध्यनजर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में वार्ड एवं बूथ वाईज रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और विकास को महत्त्वपूर्ण मानते हुए जनता के सामने इसका उल्लेख करें। सम्मेलन में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन किया। वहीं बसपा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व काबिना मंत्री राजेन्द्र पारीक कहा कि कांग्रेस के पास देश के लिए शहादत की विरासत है। पार्टी इसकी हकदार है। क्योंकि आजादी से पहले और आजादी के बाद देश की एकता अखण्डता के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान दिया है। सम्मेलन के दौरान बसपा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सीताराम दानोदिया अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पारीक ने उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के पूर्णमल सुण्डा उर्फ चाचा ने अपने उच्च पदाधिकारियों के आदेश पर कांग्रेस का समर्थन करने की घोषणा की। चाचा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अजीतसिंह एवं उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें दूरभाष के जरिए कांग्रेस को समर्थन करने के निर्देश दिए है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...