Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
पिछले दो दिन से ठंड अचानक बढ़ गई है जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। कार्तिक माह में पौस की तरह ठंड पड़ रही है। रात्रि में तो ठंड बढ़ ही गई है, दिन में भी ठंड लग रही है। शाम 5 बजे से ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहता है। बाहरी इलाकों में सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहता है। वहीं ठंड बढ़ते ही लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। ठंड से बचने लोग गरम शाल, स्वेटर, कंबल, गलाबंद का सहारा ले रहे हैं। मौसम के बदलते तेवर से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
