Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भारतीय जनता पार्टी, सीकर के जिला महामंत्री पद पर नन्दकिशोर सैनी को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की सहमति से जिला संगठन के सुचारू संचालन के लिए महामंत्री पद सैनी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सैनी की नियुक्ति पर जिला कार्यालय में उनका अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अशोक चैधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश फागलवा, बलदेवसिंह खण्डेला, नेमीचन्द कुमावत, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल, संजय नानी, बजरंग जांगिड़, अभिमन्यु राव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
