Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
भाजपा महिला मौर्चा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीकर आगमन पर जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश प्रवक्ता बबिता शर्मा की अध्यक्षता में कमल के फूल की हाथो में मेहंदी रचाई व घर-घर जाकर सभा में आने का निमंत्रण दिया। शर्मा ने बताया कि सीकर के जिला स्टेडियम में आज मोदी सभा को सम्बोधित करेंगे जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री शारदा काबरा, भंवरी खोखर, मीडिया प्रभारी सुशीला शर्मा, मधु सोनी, कांता सोनी, सोनिया सिंधी व अनेक शहरवासी महिलाएं उपस्थित रही।
